दिल्ली देहात के किसानो का दिल्ली की दोनों सरकारों द्वारा हो रहा है शोषण :- स्वराज इंडिया

दिल्ली देहात के किसानो का दिल्ली की दोनों सरकारों द्वारा हो रहा है शोषण :- स्वराज इंडिया
 
– दिल्ली देहात के किसानों के साथ लगतार वादाखिलाफी
 
– स्वराज इंडिया पार्टी के दिल्ली देहात मोर्चा ने  दिल्ली के उपराज्यपाल को मांग पत्र सौपा
दिल्ली की दोनों सरकारों द्वारा दिल्ली देहात की किसानों के साथ लगातार वादाखिलाफी जारी  है। धारा 81और धारा 33 का वादा तथा लाल डोरा बढ़ाने का वादा करकें सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी दिल्ली देहात के किसानो की पिछले पांच सालों से अनदेखी की है। दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा केवल बयानबाजी व झूठे वादे किए गए, दिल्ली देहात के किसानो के संरक्षण के लिए कोई काम नही किया गया। किसानों के हित में पुराने कानूनों में भी सुधार नहीं गया, जिसके लिए सरकार को कोई खर्च नहीं उठाना था।
स्वराज इंडिया पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सतेंद्र राणा ने कहा है कि हम दिल्ली के गाँव-गाँव जाकर किसानो को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करेंगे और गऊशाला नजफगढ़ में एक पंचायत भी करेंगे जिससें दिल्ली में बैठी गूंगी बहरी सरकार को नींद से जगा सकें।
*स्वराज इंडिया पार्टी के दिल्ली देहात मोर्चा अध्यक्ष राजीव यादव ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल को एक मांग पत्र सौपा हैं।*
जिसमें दिल्ली देहात की ज्वलंत समस्याओं का जिक्र करते हुए दो सप्ताह तक इस पर करवाई करने का मांग किया गया है:
*(1)  मोंटेशन (दाखिल खारीज ) को तुरन्त बहाल किया जाऐ!*
*(2)  D.L.R  एक्ट 1954 की धारा 81 और 33 को तुरन्त समाप्त किया जाऐ!*
*(3)  किसानों की जमीन का  सर्कील रेट 10 करोड़ रूपये प्रति एकड़ किया जाये तथा रिवेन्यू टेक्स (स्टाम्प ड्यूटी ) 2% किया जाऐ!*
*(4) लाल डोरा न बढाने की प्रवज में प्रत्येक पुश्तैनी किसान को लैंड पुलिंग  पॉलिसी के तहत 1 बीघा का प्लाट दिया जाऐ!*
*(5 )लैंड पुलिंग पालिसी में बदलाव किया जाय ताकि छोटे किसानों को इसका फायदा मिल सके!*
*(6)दिल्ली देहात के ग्रीन बेल्ट वाले गावों की जमीन पर सौर ऊर्जा पैनल लगया जाए जिससे  2 लाख किराया प्रति एकड़  किसान भाईयों को मिल सके!*
अगर समय रहते किसानो की इन विकराल समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दिल्ली देहात के किसान साथी मजबूर हो कर दिल्ली सचिवालय व डिविजनल कमिश्नर का घेराव करेगें।


Media Cell

For queries contact:
Ashutosh / 
+91 9999150812

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *