
NPR भेदभाव-पूर्ण नागरिकता शासन की ओर पहला कदम है। इसलिए NPR का बहिष्कार करना होगा।
केंद्र सरकार को जनगणना और NPR अलग करके जनगणना को बचाना होगा और नागरिकता के नियम को बदलकर सुनिश्चित करना होगा कि गृह मंत्री के राज्य सभा बयान को लागू किया जाए।
प्रेस विज्ञप्ति
14 मार्च 2020
NPR भेदभाव-पूर्ण नागरिकता शासन की ओर पहला कदम है। इसलिए NPR का बहिष्कार करना होगा।
NPR और जनगणना जोड़ने के विरोध मे
हम यह मांग करते हैं कि गृह मंत्री ने जो राज्य सभा में,12 मार्च 2020 को बयान दिया NPR और डाउटफुल वोटर के संदर्भ में, उस बयान का legalization और formalization होना चाहिए।
हम यह वादा करते हैं कि जैसे ही केंद्र सरकार ऊपर बताए हुए मांगों को स्वीकार और लागू करेगी, हम NPR का बहिष्कार करने का बुलावा वापस लेंगे लेकिन CAA, NRC और भेदभाव-पूर्ण नागरिकता शासन के विरोध हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
हम, नीचे लिखे गए आंदोलन और संगठनों के गठबंधन, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय भारतीय नागरिकता रजिस्टर (NRC), और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के माध्यम से, एक नया नागरिकता शासन बनाने के लिए, केंद्र सरकार के प्रयास के विरोध में हैं। यह कानून विभाजनकारी और भेदभापूर्ण हैं, हमारे संविधान की भावना के खिलाफ है , और हमारे स्वतंत्रता संग्राम, सभ्यता-गत मूल्य के खिलाफ है।
Media Cell
Swaraj India
Contact: Ashutosh – 99991 50812