स्वराज इंडिया
प्रेस नोट: 22 जुलाई, 2019
स्वराज ऑटो मोर्चा ने ऑटो चालकों से अवैध वसूली के विरोध में चेतावनी रैली निकाली, सैकड़ों चालक ऑटो सहित शामिल हुए प्रदर्शन में।
केजरीवाल सरकार द्वारा डिम्स DIMTS कम्पनी को फायदा पहुँचाने के लिए घोटाला जारी।
DIMTS शुल्क समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री आवास के सामने किया प्रदर्शन।
स्वराज इंडिया ने ऑटो चालकों से वसूला गया पैसा वापस करने की मांग की।
स्वराज इंडिया पार्टी के ऑटो मोर्चा इकाई ने ऑटो चालकों से अवैध वसूली के विरोध में आज कश्मीरी गेट से मुख्यमंत्री निवास तक चेतावनी रैली निकाली, जिसमें दिल्ली के सैकड़ों चालक ऑटो सहित शामिल हुए।
ऑटो चालको ने मार्च करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
स्वराज ऑटो, टैक्सी व ई रिक्शा मोर्चा के अध्यक्ष रमन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 28 नवम्बर 2016 को अधिसूचना निकाल कर तिपहिया वाहन से ट्रैकिंग की बाध्यता समाप्त कर दी गई थी, लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक दिल्ली के सभी ऑटो चालकों से अवैध वसूली जारी है, क्योंकि केजरीवाल सरकार द्वारा डिम्स DIMTS कम्पनी को लगातार फायदा पहुचाना चाहती है।
प्रदर्शन में शामिल स्वराज इंडिया दिल्ली के महासचिव नवनीत तिवारी ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रत्येक ऑटो चालक से 2000 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है व डिम्स (DIMTS) के नाम पर करोड़ों का घोटाला जारी है।
इसलिए हमारी मांग है कि:
1. DIMTS शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए।*
2. पिछले तीन साल से डिम्स के नाम पर प्रत्येक ऑटो चालक से वसूले गए 6000 रुपए चालक भाइयों को वापस किया जाए।*
आज के रैली में ऑटो चालकों को समर्थन देते हुए, स्वराज इंडिया प्रदेश अध्यक्ष कर्नल जयवीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऑटो चालक भाइयों के साथ लगातार छल कर रही है। एक तरफ ऑटोवालों से अपने किए गए वादे पूरे नहीं किए, दूसरी तरफ इनसे अवैध वसूली की जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन देने के बाद आज प्रदर्शन को कुछ समय तक के लिए रोक दिया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से ऑटो चालकों ने कहा कि आज हमने केजरीवाल जी को चेतावनी दे दी है, अगर हमारी दोनों मांगे नहीं मानी जाती हैं तो हमलोग दिल्ली सचिवालय पहुँच कर दिल्ली सरकार के अवैध काम काज को ठप कर देंगे।
आज के प्रदर्शन में स्वराज ऑटो मोर्चा के सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र, अनुराग मिश्रा सहित कई साथी शामिल हुए।
—
Media Cell
For queries contact:
Ashutosh / +91 9999150812





