CoVID-19 कन्टेनमेंट प्लान का स्वागत है; महामारी रोकथाम से उपजे आर्थिक संकट से उबरने के लिए शीघ्रातिशीघ्र विस्तृत प्लान जारी किया जाना चाहिए: योगेंद यादव, अध्यक्ष, स्वराज इंडिया

स्वराज इंडिया
प्रेस विज्ञप्ति
7 अप्रैल, 2020
CoVID-19 कन्टेनमेंट प्लान का स्वागत है; महामारी रोकथाम से उपजे आर्थिक संकट से उबरने के लिए शीघ्रातिशीघ्र विस्तृत प्लान जारी किया जाना चाहिए: योगेंद यादव, अध्यक्ष, स्वराज इंडिया
दिल्ली, 7 अप्रैल, 2020: स्वराज इंडिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी कन्टेनमेंट प्लान फ़ॉर लार्ज आउटब्रेक्स ऑफ CoVID-19 का स्वागत करती है। परिभाषित रणनीतियों से लैश यह प्लान नागरिकों में विश्वास जगाने वाला है। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा झेले जा रहे खतरों व उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई है। हालाँकि, अस्पतालों में इन्फेक्शन प्रिवेंशन कमिटी(IPC) के कामकाज व PPE, मास्क तथा ग्लव की उपलब्धता पर और जानकारी मिलने से विश्वास और बढ़ता।
कोरोना महामारी का भरतीय समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों व वंचित समूहों पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। लॉकडाउन से अभी तक 77 से अधिक जानें जा चुकी हैं। जैसा कई अर्थशास्त्री बार बार बता रहें हैं, यह महामारी नियंत्रण व अर्थव्यवस्था के बीच में चुनाव का प्रश्न नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर विफलता से कई जानें जा सकती हैं और व्यवस्थाएँ ढ़ह सकती हैं। स्वराज इंडिया की माँग है कि वित्त मंत्रालय महामारी रोकथाम के प्रयासों से उपजे आर्थिक परिस्थितियों से निपटने के लिए एक विस्तृत प्लान जल्द से जल्द तैयार करे।
मीडिया सेल
स्वराज इंडिया
संपर्क: आशुतोष मिश्रा- 9991 50812